फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिनों से गायब विवाहिता को पुलिस ने बहन के घर से किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया के एरवाकटरा स्थित ससुराल से नौ दिन से लापता विवाहिता महिला थाना पुलिस को बहन के घर मिली। विवाहिता के पिता ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या करके शव को गायब करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


बेला थाना क्षेत्र के गांव कुर्सी निवासी पातीराम ने 4 अक्तूबर को एसपी त्रिवेणी सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था कि बेटी अनीसा देवी ससुराल में नहीं मिली है। उसकी शादी तीन साल पहले कठगौर थाना एरवाकटरा निवासी नीरज कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह से की थी। ससुरालीजन दहेज में 50 हजार रुपये की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर पुत्री अनीसा की हत्या करके शव को गायब कर दिया।

उसने पुत्री के पति नीरज कुमार, ससुर राजेंद्र सिंह, सास, चचिया ससुर का लड़का अजय कुमार, चचिया ससुर की पत्नी निवासीगण कठगौर थाना एरवाकटरा पर आरोप लगाए थे। एसपी के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीलम पांडेय ने इसकी जांच शुरू की। मंगलवार को अनीशा बड़ी बहन के घर मिल गई। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा कार्रवाई न कराए जाने को लिखित दिया है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उनके आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें