फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से की बात और ट्रेन के आगे कूद गई किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज। मुरादगंज रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन के मोबाइल से किशोरी ने किसी से बात की, मोबाइल गेटमैन को लौटाकर वहां से चली गई और कुछ देर बाद आई पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने दोबारा नंबर डायल किया लेकिन मोबाइल स्विच आफ मिला। किशोरी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।

कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज स्थित रेलवे क्रॉसिंग 114 सी पर तैनात गेटमैन सुशील ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक किशोरी (15) उसके पास आई। उसने मोबाइल पर अपने भाई से बात कराने की बात कही। सुशील के मोबाइल से किशोरी ने किसी से बात की। मोबाइल पर बात करने के बाद वहां से चली गई। कुछ देर बाद कानपुर से आ रही पैसेंजर ट्रेन गुजरी। किशोरी ने ट्रेन के आगे किशोरी ने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद ट्रेन रुक गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेटमैन ने शव को क्रासिंग की गुमटी तक पहुंचाया। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आसपास गांवों के लोग भी पहुंचे लेकिन किशोरी की शिनाख्त नहीं हो पाई। मझपूर्वा चौकी प्रभारी रमाकांत मिश्रा ने ने बताया कि गेटमैन के मोबाइल से वही नंबर फिर डायल किया गया। किंतु मोबाइल स्विच आफ बता रहा है। शिनाख्त के बाद ही घटना के सही कारण का पता चल सकेगा। शव का शवगृह में रखवा दिया गया है।



मोबाइल से की बात और ट्रेन के आगे कूद गई किशोरी
क्रासर
क्रॉसिंग के गेटमैन से मोबाइल लेकर की थी बात, दोबारा डायल करने पर स्विच ऑफ बता रहा
फोटो-25- किशोरी की मौत के बाद मौके पर लगी भीड़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें