फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मीटर पर पुलिस बैठी और मोबाइल दुकान में चोरी 19-43-07

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कस्बे के लोहामंडी स्थित मेन बाजार में एक मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने लगभग एक लाख रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। मोबाइल दुकान से 50 मीटर पर पिकेट ड्यूटी पर पुलिस मुस्तैद रही। चोरों ने दुकान के पीछे के हिस्से से दीवार में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


आंबेडकर निवासी राजेश कुमार पुत्र रामपाल गुप्ता की कस्बे में ही लोहामंडी में बालाजी मोबाइल सेंटर के नाम से मोबाइल की दुकान हैं। यह दुकान वह गिरीश अग्निहोत्री की दुकान में किराये पर किए हुए हैं। राजेश कुमार ने बताया कि हर रोज की तरह वह रविवार की शाम को दुकान पर ताला लगाकर गया था।

सोमवार को सुबह जब वह दुकान पर आया तो अंदर देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। उसने दुकान में हुई चोरी की जानकारी पड़ोसियों और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ित दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान में पीछे से नकब लगाकर दुकान की गोलक में रखे बिक्री के 25 हजार रुपये, इनवर्टर, बैटरी, 70 मोबाइल कीपेड वाले, लैपटॉप आदि समेत लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच-पड़ताल तो की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि जिस दुकान में चोरी हुई उस दुकान से महत 50 मीटर की दूरी पर पुलिस पिकेट लगती है। इसके बाद भी चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें