फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने लिफ्ट देकर काटी ग्रामीण की जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बाइक सवार बदमाशों ने एक ग्रामीणों को लिफ्ट देकर उसकी जेब काट ली। ग्रामीण कालपी बाजार खरीदारी करने आ रहा था। ग्रामीण ने कोतवाली में वारदात की तहरीर दी है।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरहान निवासी जितेंद्र सिंह रविवार दोपहर करीब एक बजे गांव से कालपी बाजार आ रहा था। वह जब कालपी के हरीगंज चौराहे पर पहुंचा तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उससे हालचाल पूछा और उसके बाजार जाने की बात बताए जाने पर बाइक में बैठाकर छोड़ने की बात कही। इस पर जितेंद्र राजी हो आया और उनके साथ बाइक में सवार हो गया।

रास्ते में पीछे बैठे युवक ने बातों में लगाकर किसी समय जितेंद्र की जेब काट कर 14 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद जुलैटी चौराहे पर दूसरी तरफ जाने की बात कहकर उसे बाइक से उतार दिया। उन युवकों के जाने के बाद जब जितेंद्र ने अपनी जेब में हाथ डाला तो उसके होश उड़ गए। जेब कटी हुई थी और 14 हजार रुपये नदारत थे। पीड़ित जितेंद्र ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालपी में बाजार करने आ रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें