फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)।
पैतृक जमीन के विवाद में सोमवार रात लाठी-डंडे लेकर छह से अधिक लोगों ने घर में घुसकर एक महिला समेत तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घर में खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवराव गांव निवासी विनीत कुमार ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके मकान की पैतृक जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार रात लगभग 9:30 बजे रामकीरत, शिवाकांत, रामजी, शशीकांत, सपना, शोभा राममूर्ती आदि लोग घर में लाठी-डंडे लेकर घुस आए और गालीगलौज करने लगे। जब मना किया तो उक्त लोग लाठी-डंडे पीटने लगे। जिससे उसकी मां रेखा देवी व अरूणेश कुमार, आदित्य कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आए तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- घर में घुसकर महिला समेत तीन को पीटा
- सात नामजद व चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें