फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटी के साथ जिंदा जले युवक की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उरई। गुमटी के साथ जिंदा जले युवक की शिनाख्त हो गई है। युवक उरई के कुइया गांव का ही निकला है। उसके पिता ने शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार युवक शराब का आदी था। साथ ही मानसिक बीमार था। शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के लिए बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कोतवाली प्रभारी एसएसआई वीरेंद्र यादव का कहना है कि शव की शिनाख्त तो हो गई, लेकिन मौत की वजह हादसा और या कुछ और इसकी जांच की जा रही है। हालांकि पहले यह माना जा रहा था कि जलने वाला अधेड़ है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइया निवासी नईम की कुइया रोड के नेशनल हाइवे पर सड़क किनारे चाय समोसा की गुमटी है। सोमवार देर रात उसमें अचानक आग लग लगने से गुमटी के साथ एक युवक भी जिंदा जल गया था। पास के खेत में पानी लगा रहे एक किसान पप्पू ने गांव वालों को सूचना दी थी। सुबह नईम दुकान पर पहुंचा तो उसने दुकान के पीछे एक शव जला हुआ पड़ा देखा।
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ शुरू की। नईम की दुकान में इमरान पुत्र मो. अबरत निवासी लहारियापुरवा उरई के टायर ट्यूब का सामान रखा था, जोकि उसकी दुकान के बगल में पंचर की दुकान खोलने जा रहा था। उसका भी सामान जल गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की सुबह अरविंद कुमार पुत्र दुलीचंद निवासी ग्राम कुइया उरई शव की शिनाख्त के लिए कोतवाली पहुंचे। पुलिस उन्हें शिनाख्त के लिए लेकर गई। अरविंद ने शव की शिनाख्त अपने बेटे रज्जन (22) के रूप में की। उन्होंने बताया कि रज्जन शराब का आदी था और साथ ही मानसिक रूप से बीमार था। वह आए दिन घर से लापता रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

-मंगलवार को हुआ हादसा, शहर के कुइया रोड का मामला
-हादसा या कुछ और, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें