फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवा गंगू की गोशाला में घुसकर एक दर्जन लोगों ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में अस्थायी गोशाला में गुरुवार दोपहर लगभग बारह अज्ञात लोगों ने गोशाला में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। गोशाला के सेवादारों को पीटा। गोशाला में जानवरों के भूसे के लिए रखे एक दर्जन से अधिक ड्रम उठा ले गए। घटना की तहरीर देने पहुंचे पीड़ितों को प्रभारी निरीक्षक ने पाता चौकी जाने को कहकर थाने से टरका दिया।
विज्ञापन



फफूंद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तर्रई के गांव पुरवा गंगू में अस्थायी गोशाला बनी हुई है। इसमें लगभग चार सौ गोवंशों को रखा गया है। गुरुवार को सेवादार राजेश पुत्र बटनलाल व मनोज पुत्र कमलेश गायों की देखरेख में लगे हुए थे। बताया कि इसी बीच दोपहर तीन बजे के आसपास गांव बुढ़ानपुर से आए लगभग बारह अज्ञात युवक गोशाला में जा घुसे और गोशाला से जानवर छोड़ देने का आरोप लगाते हुए उत्पात मचाते हुए तोड़ फोड़ करने लगे। जब सेवादारों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यूपी डायल 100 नंबर को सूचना दी।

जब तक पुलिस पहुंचती, उत्पाती युवक गोशाला में चारे के लिए रखे एक दर्जन से अधिक ड्रम उठाकर भाग निकले। इसी बीच सूचना पाकर प्रधान प्रतिनिधि लोकेश गौतम भी गौशाला पहुंचे और सेवादारों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को घटना की तहरीर दी। इनका कहना है कि इस पर प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा ने उन्हें तहरीर लेकर पाता चौकी जाने की बात कहकर थाने से टरका दिया। लोकेश गौतम ने बताया कि पाता चौकी में तहरीर दिए चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न जांच के लिए पहुंची। इससे गोशाला के सेवादारों में भय व्याप्त है। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि शनिवार को वह जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें मामले से अवगत कराएंगे। प्रभारी निरीक्षक फफूंद सुदीप मिश्रा ने बताया कि पाता चौकी इंचार्ज को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सेवादारों की पिटाई कर उठा ले गए कई ड्रम
-प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ितों को थाने से टरकाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें