फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया चोरी मामले में ट्रक मालिक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना पुलिस ने रामगढ़ में रोड के किनारे लावारिस हालत में मिली सरिया के मामले में ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। सरिया रविवार को मिली थी।


रविवार को कोलकाता से पंजाब के धासूर सरिया ले जा रहे ट्रक के मालिक अनिल यादव उर्फ शेरा पुत्र लाखन सिंह निवासी बनके पुर्वा ने रामगढ़ रोड़ पर सरिया उतरवाकर ट्रक को दूसरी जगह माल ले जाने के लिए भेज दिया था। हरचंद्रपुर चौकी इंचार्ज ओमकारनाथ ने मामले की पड़ताल की तो मौके पर मौजूद ट्रक मालिक अनिल यादव उर्फ शेरा ने सरिया के कागज दूसरे व्यक्ति के ले जाने की बात कहकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया। मामला संदिग्ध लगने पर दिबियापुर थाना पुलिस ने ट्रक मालिक अनिल यादव उर्फ शेरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने ट्रक मालिक से सरिया के कागज दिखाने पर छोड़ने की बात कही। ट्रक मालिक सरिया के कागज नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने सरिया की तौल करवाकर अपने कब्जे में ले ली। ट्रक मालिक अनिल यादव उर्फ शेरा के खिलाफ सरिया चोरी का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरिया कलकत्ता से पंजाब के धासूर ले जाई जा रही थी। रास्ते में उसे उतार लिया गया था। कागजात न दिखा पाने पर ट्रक मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उतारी गई सरिया की तौल कराए जाने पर 17 क्विंटल 430 किलोग्राम वजन निकला।


सरिया चोरी के मामले में ट्रक मालिक को भेजा जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें