फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेता के संग 21 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। मुख्य बाजार चौराहे पर एक टप्पेबाज ने फल विक्रेता से फुटकर रुपये लेने के बहाने 21 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर ली और फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को जानकारी देते हुए फल विक्रेता सोनू निवासी राजेपुरा ने बताया कि वह पिछले कई सालों से मुख्य बाजार चौराहे पर फल बेचता है। मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे जब वह अपना फल का ठेला लगा रहा था तभी अपाचे बाइक पर सवार एक युवक आया और एक हजार रुपये के फल खरीदकर बोला कि मैं यही बगल में रहता हूं किसी को साथ भेज दो तो फल के दाम घर पर ही दे दूंगा।

इस पर फ ल विक्रेता ने अपने भाई संजय को साथ में भेज दिया। बाइक स्टार्ट करते ही युवक फिर बोला यदि 20000 के फुटकर हों तो दे दो घर पर मेरे पास दो-दो हजार के नोट हैं। इस पर सोनू ने 20 हजार के फुटकर भी उसे थमाकर भाई को साथ भेज दिया।
विज्ञापन


बाइक सवार उसके भाई को साथ लेकर गया और एक घर के बाहर उतारकर बाइक खड़ी करने के बहाने नौ दो ग्यारह हो गया। फल विक्रेता व उसके भाई ने युवक को खोजने की बहुत कोशिश की पर पता नहीं चला। इसके बाद कोतवाली जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल सुधाकर का कहना है कि हुलिए के आधार पर टप्पेबाज की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


20 हजार रुपये और 1 हजार के फल भी ले गया बाइक सवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें