फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम कुशमरा बावनी में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेत से लौटकर घर आए माता-पिता ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला तो ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो छात्र फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना छात्र का शव जल प्रवाह कर दिया। छात्र के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुशमरा बावनी निवासी कुलदीप (15) पुत्र धर्मदास वर्मा उरई स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता था। कुछ दिन पहले पिता धर्मदास उसे घर ले आए थे। सोमवार की सुबह धर्मदास व उसकी पत्नी खेत पर काम करने गए थे। तभी कुलदीप ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दोपहर बाद जब परिजन घर वापस लौटे तो काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, जिससे वह चिंतित हो गए। ग्रामीणों की मदद से धर्मदास ने घर का दरवाजा तोड़ दिया और दौड़ कर कमरे में पहुंचा। वहां पर कुलदीप का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का जल प्रवाह कर दिया। कुलदीप के आत्महत्या करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। कदौरा थानाध्यक्ष आनंद कुमार का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई। लेकिन पता चला कि छात्र मानसिक रूप से बीमार था। जिस कारण उसके पिता उसे विद्यालय से घर ले आए थे। फिर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


-कदौरा के ग्राम कुशमरा बावनी का मामला
-परिजनों के खेत पर जाने पर लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें