फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने खरादी की दुकान पर सेंध लगा डेढ़ लाख का सामान किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चोरों ने इंडियन ऑयल पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर खराद की दुकान में सेंध लगाकर डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने मामला दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि छह माह पहले भी उसकी दुकान से चोरों ने लगभग 70 हजार रुपये का सामान पार कर दिया था। मोहल्ला गुरुहाई निवासी फिरोज मंसूरी की सदर कोतवाली क्षेत्र मेें इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के पास खराद की दुकान है।
विज्ञापन


सोमवार की रात दीवार में पीछे से चोरों ने सेंध लगाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। इसकी जानकारी फिरोज को सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। फिरोज ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान से छह महीने पहले भी सेंध लगाकर लगभग 70 हजार रुपये का सामान पार कर दिया था। बार-बार हो रही चोरी की घटना को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिसिया निष्क्रियता पर सवाल खड़े किए। व्यापारी नेता सुधीर पुरवार ने कहा कि आए दिन शहर में हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस की सक्रियता की पोल खुलती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें