फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने से दुखी महिला ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। संतान न होने से दुखी महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि परिजन संतान न होना वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहरउवा हाल निवास मोहल्ला नया रावतान निवासी श्यामजी गुर्जर की वर्ष 2009 में प्रियंका गुर्जर के साथ शादी हुई थी। शादी के 8 साल बीत जाने बाद भी प्रियंका के कोई संतान नहीं हुई थी। इस कारण प्रियंका मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। सोमवार की रात श्यामजी कहीं बाहर गया था।

तभी देर रात में ही प्रियंका ने अपने कमरे में टंगे पंखे की कुंडी में साड़ी का फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली। मंगलवार की सुबह जब काफी समय तक प्रियंका के कमरे के दरवाजे नहीं खुले तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उन्हें उसका शव फंदे के सहारे लटकता दिखाई दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। उक्त मामले को लेकर चौकी प्रभारी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। शुरूआती जांच में महिला के संतान न होने से आत्महत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


शादी के हुए आठ साल, मानसिक रूप से रहती थी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें