फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में निर्माणाधीन पीएम आवास का बारजा गिरा, बालिका की मौत-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर कोतवाली क्षेत्र के मिसिरपुर पानदरीबा मोहल्ले में निर्माणाधीन एक मकान का बारजा शुक्रवार दोपहर अचानक टूट गया। उससे गिरी ईंटों से घायल आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बालिका स्कूल से घर जा रही थी।
विज्ञापन

मिसिरपुर मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार चौरसिया की बेटी तेस्वी (8) मोहल्ले में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती थी। दिन में एक बजे वह स्कूल से घर लौट रही थी, रास्ते पीएम आवास योजना केतहत बन रहे मंगल गुप्ता के घर के पास पहुंची थी तभी सड़क पर चार फीट आगे तक निकला बारजा अचानक टूट गया और उस पर रखी ईंटे तेस्वी के ऊपर गिर पड़ी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन में निकाल कर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि मृत बच्ची के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने घटना का खुद संज्ञान लेकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों की माने तो आवास के ऊपर भी निर्माण कराया जा रहा था। दीवार बनाने के लिए ईंटें बारजे पर रखी हुई थी। तकरीबन चार फीट चौड़े बारजे के नीचे कोई सहारा नहीं था जिससे लोड अधिक होने से बारजा टूट गया और उस पर रखी ईंटे गिर पड़ीं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नोडल अधिकारी परियोजना अधिकारी डूडा एमपी सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। जांच कराई जाएगी। निर्माण में लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें