मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
- इटावा से ड्यूटी कर लौट रहा था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
अछल्दा (औरैया)। कस्बा स्थित स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने मृतक की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बरूआ गांव निवासी पकंज (18) पुत्र महावीर रविवार सुबह इटावा में मजदूरी करने गया था। वहां से वह ट्रेन से लौटा था। शाम चार बजे वह ट्रेन से अछल्दा स्टेशन पर उतरकर पटरियों से रेलवे स्टेशन पार कर रहा था। इस बीच तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। पिता महावीर ने बताया कि पंकज इटावा में रोजाना मजदूरी करने जाता है और शाम को ट्रेन से घर लौट आता था।