फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभियों ने अतिरिक्त दहेज में मांगी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर महिला शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। ससुरालीजनों से परेशान महिला ने दिबियापुर थाने में पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई। यही नहीं महिला ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दिबियापुर थाना पुलिस को क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि उसके पिता ने उसका विवाह मधवापुर निवासी शेर सिंह के साथ सात मार्च 2015 को की थी। बताया कि शादी के कुछ महीने बाद ही उसके पति शेर सिंह व अन्य ससुरालियों ने उससे दहेज में कार की मांग की। कार की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करने लगे और प्रताड़ित करने लगे। यही नहीं कई बार उसके ससुर शेर सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों पर दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित की तहरीर पर दिबियापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। इधर पीड़ित महिला ने बताया कि यदि उसे न्याय न मिला तो वह न्यायालय की शरण लेगी।
विज्ञापन


- ससुर पर लगाया छेड़खानी का आरोप
- पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें