फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने से खुन्नस मान की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
फफूंद थाना क्षेत्र के छोटा खानपुर गांव में छह दिन पहले हुए दीनदयाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने कस्बा के खानपुर तिराहे के पास से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि उसकी आए दिन पत्नी से लड़ाई होती थी। जिस पर मंझवा (बिचौलिया) दीनदयाल प्रधान से शिकायत करता था। 17 फरवरी को दीनदयाल ग्राम प्रधान से फिर शिकायत करने गया। इसी खुन्नस में दीनदयाल की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में शुक्रवार को आयोजित वार्ता के दौरान एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि विगत 17 फरवरी को दीनदयाल दोहरे की खेत में मारपीट कर मफरल से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र सोहन की तहरीर पर रामबाबू उर्फ कल्लू निवासी छोटा खानपुर व राजू निवासी गांव अरियारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर फफूंद एसओ अनिल पांडेय ने कस्बा के खानपुर तिराहे पर भागने की फिराक में खड़े रामबाबू उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसकी शादी दीनदयाल ने राजू की पुत्री राखी के साथ कराई थी। शादी के बाद से रामबाबू व उसकी पत्नी राखी में आए दिन विवाद होता था। विगत 17 फरवरी को दिन में रामबाबू व राखी के साथ पुन: विवाद हुआ। इसके बाद दामाद राजू व रामबाबू में विवाद हुआ। रात में रामबाबू व राजू ने शराब के नशे में दीनदयाल को देख लिया और उसे धमकाया। धमकाने की शिकायत करने के लिए दीनदयाल ग्राम प्रधान के पास गया। वापस आते समय रामबाबू व राजू ने गांव के स्कूल के पास अवधेश के खेत में दीनदयाल की पिटाई करनी शुरू कर दी और मफरल से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी रामबाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि राजू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन



- खुन्नस में की थी दीनदयाल की हत्या
- खानपुर गांव में छह दिन पहले हुई हत्या का मुख्य आरोपी पकड़ा गया
- पत्नी, ससुर से विवाद की शिकायत मंझवा प्रधान से करता था



















































































































































































































































































































































































































































फोटो23एयूआरपी04- घटना का खुलासा करते एसपी संजीव त्यागी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें