फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को तीन लोगों ने मारापीटा, सैफई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। दुकान बंद करके अपने घर जा रहे व्यापारी को रास्ते में घेर कर तीन शराबियों ने मारापीटा। इससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यापारी को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को शांतिभंग में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिकूपुर निवासी सालिकराम नगर के फीडर रोड पर कपड़े की दुकान किए हुए है। शनिवार देर शाम दुकान बंद करके साइकिल से गांव जा रहे थे कि कमल सिंह पुर्वा के पास बंबे पर पहले से ही बैठे तीन लोगों ने रोका और गालीगलौज करने लगे। जब व्यापारी ने विरोध किया तो तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की आवाज सुनकर आसपास के पहुंचे और बचाया। पुलिस ने घायल व्यापारी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन



-दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें