फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर 50 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। मोबाइल पर एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर टप्पेबाज ने मजदूर के खाते से करीब 50 हजार रुपये पार कर दिए। किसान ने मामले की जानकारी पुलिस और बैंक अधिकारियों से की है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


ग्राम उदनपुर निवासी मजदूर अरविंद पुत्र शंकर ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया, जिसे उसकी बहन लक्ष्मी ने उठाया तो फोन करने वाले ने कहा कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा उदनपुर से बोल रहा है। आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है, अपना एटीएम नंबर व ओटीपी तत्काल बताएं।

मजदूर के मुताबिक, उसका एटीएम कार्ड बहन लक्ष्मी ही प्रयोग करती है, लिहाजा उसे सारे नंबर पता थे, जो उसने टप्पेबाज की बातों में आकर उसे बता दिए। इसके बाद पहला मैसेज 21 हजार रुपये का, दूसरा 19 हजार व तीसरा मैसेज 9,999 रुपये निकलने का फोन पर आया। यह देख दोनों भाई बहन के होश उड़ गए।
विज्ञापन


आनन फानन में बैंक पहुंच कर शाखा प्रबंधक दीपक वर्मा को पूरी बात बता कर खाता बंद करने के लिए कहा और शेष बचे 42 हजार रुपये तत्काल निकाल लिए। मजदूर ने बताया कि उसने यह रकम बहन की शादी के लिए जोड़ी थी। अब बहन के हाथ कैसे पीले होंगे, इसी बात की चिंता है। पुलिस और बैंक अधिकारियों का कहना है कि रुपये कहां के एटीएम से और कितने बजे निकाले गए हैं, इसका पता कि या जा रहा है। जिससे कि टप्पेबाज का सुराग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें