फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद भराई के बाद कर रहे शादी से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। गोद भराई के रस्म के बाद लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत सीआरपीएफ जवान ने लड़की वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


कानपुर देहात के पवनई गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान पीयूष कटियार ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी कपूर सिंह की बेटी के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के बाद जालौन के एक गेस्ट हाउस में गोद भराई की रस्म 7 मई 2017 को हुई थी।

इसके बाद वधू पक्ष ने कुछ महीनों में शादी करने का वादा किया था। लेकिन गोद भराई के रस्म के बाद उसके परिवार के लोग कई बार वधू पक्ष से शादी करने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन


पहले तो वह लोग बहानेबाजी कर लगातार टालते रहे। अब उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया है। जिसके चलते उसके परिजन काफी परेशान हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीआरपीएफ जवान ने लड़की वालों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें