फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक से मांगी 30 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रामपुरा कस्बे के रिटायर्ड शिक्षक से फोन कर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही रुपये न देने पर उन्हें, उनके बेटे व दामाद का अपहरण कर हत्या किए जाने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक से की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


रामपुरा कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी रिटायर्ड शिक्षक सुखराम पुत्र स्व. रामप्रसाद ने बताया कि 10 जून को उन्होंने अपने भतीजे की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह सभी घर पर आराम कर रहे थे। इसी बीच 11 जून की रात करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई।

बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम बताए बिना 30 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। साथ ही रुपये न देने पर उन्हें व उनके इंजीनियर बेटे और दामाद का अपहरण कर हत्या कर देने की धमकी दी। इस बात को उन्होंने अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया था। यही साक्ष्य लेकर वह अगले दिन रामपुरा थाने पहुंचे, लेकिन वहां पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और कई दिन तक टहलाती रही।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने एसपी के यहां भी शिकायती पत्र देकर जान माल की रक्षा किए जाने की मांग की थी। एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश तो दिए थे, लेकिन थाना पुलिस ने उनके निर्देश को भी नजरंदाज कर मामले में कोई दिलचस्पी में दिखाई। इसी वजह से पीड़ित व उसका परिवार काफी भयभीत है। वह लोग जल्द से जल्द फोन करने वालों को पकड़े जाने की मांग कर रहे है।
विज्ञापन


न देने पर उन्हें, उनके बेटे और दामाद की हत्या की धमकी दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें