फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अछल्दा (औरैया)। कोर्ट के आदेश के बाद चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामला मोबाइल चोरी से जुड़ा है। व्यापारी ने मोबाइल चोरी का आरोप जड़ा था मगर कुछ देर बाद ही युवक की हादसे में मौत की खबर आ गई थी। अब मृतक के पिता ने उसके साथियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अछल्दा थाना अंतर्गत गांव सुभानपुर निवासी केशव दयाल ने न्यायालय में दायर किए पत्र में बताया कि तीन युवक उनके पुत्र को साथ लेकर गए और नहर पुल पर जाकर उसकी हत्या कर मौके से भाग निकले। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पंकज, राहुल, प्रेमसिंह निवासी सुभानपुर और नेविलगंज निवासी दीक्षा मोबाइल सेंटर के विनोद पोरवाल पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। यह मामला पिछले साल मोबाइल चोरी से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 अक्तूबर को गुरुवार रात चार युवक दीक्षा मोबाइल सेंटर नेविलगंज से मोबाइल खरीदने गए थे। वहां से चारों युवक मोबाइल लेकर भाग निकले। नहर पुल के पास घसारा-पाता मार्ग पर लगे बैरियर से युवक की मोटरसाइकल टकरा गई जिससे मौके पर अनुज की मौत हो गई थी। उसके अन्य साथी घटना स्थल से भाग निकले थे। अछल्दा पुलिस ने मौके से मोबाइल भी बरामद किया था। जिसके बाद हादसे का मामला होने के कारण मामला यही बंद कर दिया गया था। थाना पुलिस का कहना है जांच में मिले तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें