फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर नगर पालिकाकर्मी को धमका रहे दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया(ब्यूरो)। नगर पालिका परिषद में तैनात पालिकाकर्मी अमित कुमार ने तीन लोगों पर रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अमित कुमार ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया है कि शहर के कुछ लोग उससेे रंगदारी में हर महीने 15 हजार रूपए मांग रहे हैं। जब उसने रंगदारी देने के इंकार किया तो उक्त दबंगों ने कुछ दिन पहले उससे गाली-गलौज की, जब उसने गालियों का विरोध किया तो दबंग मारपीट पर अमादा हो गए और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने कहा कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें