अमर उजाला ब्यूरो
जालौन। बहन के घर जा रहे युवक को दबंगों ने रास्ते में रोककर पीट दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी विनीत कुमार तिवारी ने पुलिस को बताया कि गांव के ही आशीष और सुंदर रंजिश मानते हैं। रविवार सुबह आठ बजे जब वह बहन के घर जीपुरा जा रहा था।
इसी दौरान बाइक से आए दोनों दबंगों ने ग्राम भदवां के पास उसे रोककर गाली, गलौज करने लगे। मना करने कर पीटकर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू