फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान से लैपटाप मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद (जालौन)। चोरों ने मोबाइल सेंटर का ताला तोड़कर दु़कान में रखा लैपटॉप, तीन स्मार्टफोन व 6 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। दुकानदार ने चोरी की तहरीर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


कुठौंद थाना क्षेत्र के बावली में बुधवार की रात चोरों ने कृष्णा मोबाइल सेंटर के ताले तोड़कर दुकान में रखा लैपटॉप, दो फोन सैमसंग व एक फोन जिओ तथा गोलक में रखे 6 हजार रुपये चोरी कर लिए। गुरुवार की सुबह दुकान मालिक राजीव कुमार शाक्यवार जब दुकान पर पहुुंचे तो दुकान के टूटे ताले देखकर उनके होश गुम हो गए।

चोरों ने श्यामजी गुप्ता की किराना की दुकान में भी चोरी करने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो चोर सीमेंट की बोरी से मुंह ढके थे और आंखों के लिए बोरी में छेद किए हुए थे। दुकानदार ने कुठौंद थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें