फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदलीं त्योहार और शादी की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत से दो परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। एक बाइक पर सवार बहन अपने भाई को राखी न बांध सकी और गंभीर रुप से घायल होकर अस्पताल पहुंच गई तो दूसरी बाइक पर सवार युवक अपने भाई की एक सप्ताह बाद होने वाली शादी के कार्ड बांटने निकला था और हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि दोनों ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार की रात 10 बजे के आसपास शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी दीपक तिवारी (28) अपनी पड़ोसी कल्पना को लेकर उन्हें उनके भाई के घर टिमरो राखी बंधवाने ले जा रहे थे। अभी दीपक की बाइक बड़ेरा के पास पहुंची ही थी कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक उनकी बाइक से टकरा गई।

जिससे दोनों बाइकों में सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर आ गिरे। चारों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां दीपक और दूसरी बाइक पर सवार कोटरा निवासी मुकद्दर (24) की मौत हो गई। जबकि मुकद्दर के साथ सवार उसके साथी आमिर की नाजुक हालत देख झांसी रेफर किया गया है। कल्पना अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


मुकद्दर के परिजनों ने बताया कि आने वाली 3 सितंबर को उसके भाई की शादी होनी है। जिसके कार्ड बांटने के लिए ही मुकद्दर आटा के संधि गांव की ओर जा रहा था। क्या पता था कि शादी की खुशियां इस तरह मातम में तब्दील हो जाएंगी। बाइक भी मुकद्दर ही चला रहा था। घर पर शादी की सारी तैयारियां भी धरी की धरी रह गई। पुलिस का कहना है कि दीपक के घर वालों को सूचना कर दी गई है, वे भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सड़क हादसे में दो की मौत का मामला, हेलमेट न लगाए होने पर चली गई जान
फालोअप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें