अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना (औरैया)। घर से झंडा चढ़ाने गए रविवार को एक व्यक्ति का बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर नौगवा के पास स्थित खंडहर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। युवक का मोबाइल भी मौके से गायब होने से परिजन कुछ बता नहीं पा रहे हैं। जबकि रात में पड़े मिले शव के पास एक ट्रैक्टर भी खंडर में जा गिरा था। ट्रैक्टर को रात में लोग निकाल ले गए थे। सोमवार को सुबह उसी स्थान पर शव पड़ा मिला। जिससे लोग ट्रैक्टर से टक्कर से लगने से मौत बता रहे हैं। घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर का पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दिया है।
सोमवार को बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर नौगंवा गांव के पास एक व्यक्ति के गड्ढे में शव पड़े होने की सूचना राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हाथ पर लिखे नाम के आधार पर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भाई रामवीर ने अपने भाई रामआसरे (35) के रूप में पहचान की। रामवीर ने बताया कि रविवार को माहमांई मंदिर पर झंडा चढ़ाने के लिए परिवारीजनों के साथ ट्रैक्टर से गए थे। झंडा चढ़ाने के बाद रामआसरे नौगंवा के पास रास्ते में उतर गए। रामआसरे रात में घर नहीं पहुंचे थे। पुलिस की सूचना पर वह पहुंचे हैं। रामआसरे का मोबाइल भी मौके पर नहीं मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में इसी जगह एक ट्रैक्टर पलट गया था जिसको लोग रात में ही उठा ले गए थे। पुलिस ट्रैक्टर मालिक की तलाश कर रही है। कोतवाली निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत का कारण पता चलेगा।
- संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद
- बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर हुआ हादसा, किसी पर आरोप नहीं
फोटो26एयूआरपी01 - मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस व ग्रामीणों की भीड़