फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बुधवार को खेत में मिले युवक के शव के मामले में युवक की बुआ ने युवक के मित्र व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ भतीजे की हत्या का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में बुधवार दोपहर 3 बजे गांव के बाहर एक खेत में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। युवक के शव की शिनाख्त कदौरा निवासी दीपेश साहू उर्फ राजा (20) पुत्र महेश चंद्र साहू के रूप में हुई थी। उक्त मामले में मृतक की बुआ विजय लक्ष्मी पत्नी स्व. श्यामबाबू ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह 13 फरवरी की रात्रि लगभग साढ़े सात बजे अपने परिजनों एवं ड्राइवर दीपेश साहू के साथ अपनी कार से उरई में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे।

रात्रि में गेस्ट हाउस पहुंचने के कुछ देर बाद राजा गेस्ट हाउस से बाहर निकल आया। इसी दौरान उनके साथ आया कुलदीप साहू जब बाहर निकला तो देखा कि गाड़ी के अंदर सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम रिनियां शेखपुर निवासी राजा का दोस्त मुरारी उर्फ राज द्विवेदी गाड़ी के अंदर मुंह बांधकर बैठा है। जब उससे राजा के बारे में कुलदीप ने पूछा तो उसने बताया कि राजा बाहर कहीं निकल गया है कुछ ही देर में वापस आ जाएगा।
विज्ञापन


काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो दो बार फोन करने पर राजा ने कहा कि बस अभी आ रहे हैं। इसके बाद शादी समारोह में व्यस्त होने के चलते रात में किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सुबह लगभग 7 बजे जब वह वापस घर जाने के लिए तैयार होने लगे तो गाड़ी गेस्ट हाउस के बाहर न मिलने पर राजा को फोन किया गया तो फोन तो उठा लेकिन बात नहीं हो पाई।

इसके बाद लगभग साढ़े 8 बजे उनके पास फोन आया कि उनकी गाड़ी जालौन कोतवाली में खड़ी है जो कुठौंदा बुजुर्ग के पास तालाब में पलटी मिली। इसके बाद पता चला कि राजा की हत्या कर उसका शव फेंक दिया गया था। जो गांव के बाहर स्थित एक खेत में पड़ा मिला। मृतक की बुआ ने दीपेश उर्फ राजा के दोस्त मुरारी व उसके अज्ञात साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

तो वहीं, उक्त संदर्भ में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है। अभी तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट न आने से मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चला है। फिर भी पुलिस आशनाई और रुपयों के लेन-देन के मामले को सामने रखकर जांच में जुटी है। साथ ही दीपेश के साथी मुरारी की भी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन


आशनाई और लेनदेन के विवाद के बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें