फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से जेवरात व नगदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नगर में चोरों ने एक बंद मकान में हाथ साफ कर दिया। चोर घर में रखी अलमारी से करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। गृहस्वामी परिवार समेत नगर के बाहर एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। पीड़ित ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


कालपी के मोहल्ला राम चबूतरा निवासी मंगल सिंह राजौरिया शनिवार को अपने परिवार समेत एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने गया था। रविवार की रात चोरों ने बंद मकान पाकर धावा बोल दिया। घर के मेन गेट का ताला चटका कर चोर अंदर घुस गए।

इसके बाद चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ा और अंदर जाकर अलमारी का लॉक तोड़ सोने चांदी के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर भाग गए। सोमवार को जब मंगल सिंह परिवार समेत लौटे तो उसे दरवाजे का ताला टूटा मिला। यह देखकर वह दंग रह गए।
विज्ञापन


वह और परिजन दौड़कर अंदर पहुंचे तो सारा सामान आंगन में बिखरा पड़ा था। चोर करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात व 35 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए थे। मंगल ने कोतवाली पहुंचकर घर में हुई चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें