फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर ठगे 35 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)। क्षेत्र के कनारपुर गांव में एक व्यक्ति को शादी का झांसा देकर उससे 35 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित को जो लड़की दिखाई गई, वह पहले से ही शादीशुदा थी। जब मामले का खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है।

राम प्रसाद पुत्र मातादीन निवासी कनारपुर ने बताया कि उसके बेटे की शादी कराने के लिए एक लल्लू नाम के व्यक्ति ने उससे 31 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद वह अक्सर आ जाकर उससे रुपये खर्च कराता रहा और बाद में फफूंद की एक शादीशुदा युवती को दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसके चार हजार रुपये खर्च हो गए। इसके बाद उसने जानकारी की तो पता चला कि युवती शादीशुदा है और अपनी ससुराल में रहती है। जब पीड़ित को युवती के शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो वह इसकी शिकायत करने लल्लू के घर गया। वहां पर आरोपी पीड़ित के साथ मारपीट पर आमादा हो गया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें