फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की सरिया से पीटकर हत्या

Thu, 02 Aug 2018 11:23 PM IST
मजदूर की सरिया से पीटकर हत्या
विज्ञापन
चकरपुर में घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बिधूना क्षेत्र की दूध डेयरी में बुधवार की रात जानवरों को चारा डालने को लेकर हुए विवाद में मजदूर ने अपने सहयोगी की सरिया से पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को आलाकत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकरपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश यादव की गांव के बाहर दूध डेयरी है। इस डेयरी की देखरेख दिनेश यादव के ससुर नेम सिंह पुत्र शंकर सिंह करते हैं। डेयरी में कृष्ण मुरारी (50) पुत्र मुन्नीलाल भट्ट, पूरन पुत्र जगदीश दीक्षित निवासी गदनपुर तुरा थाना जहानगंज फर्रुखाबाद और कल्लू उर्फ आदेश पुत्र पातीराम निवासी फतेहपुर सहार थाना बेला औरैया मजदूरी करते हैं। बुधवार की रात करीब 11 बजे कृष्ण मुरारी व पूरन के बीच जानवरों को चारा डालने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच पूरन ने कृष्ण मुरारी के सिर पर सरिया से कई वार कर दिए। इससे कृष्ण मुरारी की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे मजदूर कल्लू ने इसकी सूचना डेयरी की देखरेख करने वाले कटैया हर्षा थाना जसराना जिला फिरोजाबाद निवासी दिनेश यादव के ससुर नेम सिंह को दी। नेम सिंह जब डेयरी पहुंचे तो कृष्ण मुरारी को मृत पाया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पूरन को हिरासत में ले लिया। पूरन मौके पर ही मौजूद था। वारदात स्थल से सरिया भी बरामद कर ली। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि नेम सिंह ने तहरीर देकर पूरन दीक्षित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इनसेट---
पिता को नहीं मालूम पुत्र औरैया में नौकरी कर रहा
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के चकरपुर में हुए हत्याकांड के मामले में गुरुवार को दोपहर पहुंचे मृतक कृष्णमुरारी के परिजनों ने बताया कि उन्हें मालूम भी नहीं था कि उनका पुत्र औरैया के चकरपुर में नौकरी कर रहा है। वह तो मुंबई में नौकरी करता था।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना के गदनपुर गांव निवासी कृष्णमुरारी के पिता मुन्नी लाल भट्ट ने बताया कि उसके तीन पुत्र है। कृष्ण मुरारी सबसे बड़ा पुत्र है। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। वह मुंबई में नौकरी करता था। औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के चकरपुर गांव में कब दूध डेयरी में नौकरी करने आ गया, उन्हें जानकारी नहीं है। गुरुवार को सुबह पुलिस ने सूचना दी कि पुत्र की हत्या हो गई है तो उन्हें विश्वास नहीं हुई। कोतवाली में जाकर जानकारी की तो वास्तविकता पता चली। मुन्नीलाल ने बताया कि आरोपी युवक भी उनके गांव का है। पुत्र की हत्या से पिता का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें