फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बड़े बेटे ने जमीन के लालच में गला दबाकर की थी मां की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। दो माह पहले बड़े बेटे ने ही वृद्ध मां की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बचाव के लिए आरोप छोटे भाई की विधवा पत्नी व उसके पिता पर डाल दिया था। पुलिस विवेचना में राज खुला तो पुलिस ने आरोपी बड़े बेटे को मंगलवार सुबह बिधूना रोड पर स्थित मंदिर के पास से पकड़ा। आरोपी ने जमीन हड़पने के लिए मां की हत्या की बात कबूल की है।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा के नगला बराह निवासी रामवती उर्फ रामबेटी (60) छोटे बेटे जगपाल की मौत होने के बाद विधवा बहू रूबी के साथ रहती थी। 23 अक्तूबर की रात संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत हो गई थी। वृद्धा के बड़े बेटे सुखदेव ने छोटे भाई जगपाल की पत्नी रूबी और उसके इटावा निवासी पिता जगदीश के खिलाफ हत्या का आरोप लगा एरवाकटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस को दोनों नामजद आरोपियों से घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली तो शक के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सुखदेव से पूछताछ की। दो दिन पहले ही पूरा मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सुखदेव ने बताया कि रूबी के हिस्से की जमीन हड़पने चाहता था और मां बीच में आ रही थी, इसलिए हत्या कर दी। बचाव के लिए रूबी और उसके पिता पर आरोप लगाया था।
थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि पुलिस ने सुखदेव को मंगलवार सुबह करीब दस बजे एरवाकटरा की बिधूना रोड पर स्थित बूढ़े बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में लेकर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें