फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला का शव दफनाने को लेकर तनाव, तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के रानीपुर में मानसिक बीमार महिला का शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। गांव में तनाव की जानकारी पर सीओ अजीतमल, एएसपी समेत भारी पुलिस फोर्स जा पहुंचा। करीब दो घंटे समझाने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने मौजूदगी में शव को कब्रिस्तान में दफन कराया।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी सत्तार खां की पुत्री परवीन(40) मानसिक बीमार थी। सोमवार को बीमार के चलते उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिवार के लोग शव दफनाने के लिए सरकारी कब्रिस्तान पहुंचे। इस पर पास में रहने वाली महिला सोनश्री ने कब्रिस्तान में कब्र खोदने पर एतराज जताते खोदाई रुकवा दी।
इससे विवाद बढ़ गया और किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। गांव में शव दफनाने के लेकर विवाद व तनाव की जानकारी पर एएसपी शिष्यपाल, सीओ अजीतमल सुरेंद्र नाथ यादव, फफूंद थाने की पुलिस के साथ एलआईयू निरीक्षक निर्दोष कुमार दीक्षित, बीट प्रभारी दीपक शर्मा गांव जा पहुंचे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद दिबियापुर थाने की पुलिस भी जा पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्राम प्रधान को बुलाकर जानकारी ली तो बताया गया कि जिस जगह शव दफनाया जा रहा था वह सरकारी कब्रिस्तान है। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के सामने विरोध कर रही महिला को समझाकर शांत कराया।
करीब दो घंटे बाद पुलिस की मौजूदगी में शव दफनाया गया। एएसपी ने बताया कि शव सरकारी कब्रिस्तान में ही दफनाया जा रहा था। महिला को सही जानकारी देने के साथ समझाकर शांत कराया गया है। गांव में स्थिति सामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें