फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गैर इरादतन हत्या में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। तगादा करने पर मारपीट का बीच बचाव करने आई महिला की मारपीट से मौत होने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि गहेसर निवासी सुनील कुमार पुत्र पन्नालाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के पप्पू बाबा ने तीन हजार रुपए उधार लिए थे। 29 अप्रैल की रात 8 बजे तगादा करने पर ईंट पत्थर से मारपीट कर दी। बहन ऊषा देवी बचाने आई तो शिवकुमार उर्फ पप्पू बाबा व मेजर पुत्र लाल वहादुर, अमित कुमार ने ईंट पत्थर से कुचलकर घायल कर दिया। ऊषा को उपचार हेतु रामगढ़ ले गये थे। इलाज कराने के वाद घर ले आया।
घर पर सुबह पांच बजे बहन की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पप्पू बाबा, मेजर, अमित, हुल्ली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शिवकुमार उर्फ पप्पू बाबा निवासी गहेसर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें