फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉज मालिक की हार्ट-अटैक से मौत की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लॉज मालिक की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक की पुष्टि होने से फिलहाल शराब में जहर पिलाने की परिजनों की ओर से जताई जा रही आशंका पर विराम लग गया है। हालांकि पुलिस ने लॉज मालिक का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी लॉज मालिक अवध बिहारी उर्फ गुड्डू दीक्षित (56) का बुधवार को घर के कमरे में बेड पर परिजनों ने शव पड़ा पाया। पुत्र गौरव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पिता को शराब में जहर पिलाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट के संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट में हार्टअटैक की पुष्टि हुई है। फिर भी उनका विसरा सुरक्षित किया गया है। उसको जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें