फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी व मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। क्षेत्र के एक गांव में घास लेने जा रही महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि खेतों पर घास लेने जाते समय श्यामबाबू नशे में छेड़खानी करने लगा। पत्नी से शिकायत की तो श्यामबाबू ने डंडों से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे पुत्र और सास को श्यामबाबू के भाई राजेश कुमार, कैलाश बाबू व मोहित ने पीट दिया। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही श्यामबाबू और मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दूसरे पक्ष से भी छेड़छाड़ का शिकायती पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें