फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चला मास्क चेकिंग अभियान, 25 के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मास्क चेकिंग को लेकर बरती जा रही ढिलाई की खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार की सुबह से ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मास्क न लगाए 25 लोगों के चालान काटे और खानापूरी के लिए मास्क लगाए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

कोविड गाइड लाइन में मास्क के महत्व को बारीकी से समझाया गया है। जिसमें व्यक्ति को नाक के ऊपर से मुुंह को ढकते हुए मास्क लगाना है। फिर भी लोग गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। बहुत से लोग मास्क लगा ही नहीं रहे हैं वहीं कुछ लोग जुर्माने से बचने के लिए मास्क को नाक और मुंह के नीचे रखे हुए हैं। इस खबर को अमर उजाला ने 25 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित कर चेकिंग के नाम पर हो रही ढिलाई की स्थिति को उजागर किया। जिसमें मंगलवार सुबह से ही पुलिस ने मास्क को लेकर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान सुभाष चौक पर यातायात पुलिस के अलावा महिला पुलिस कर्मचारियों ने चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क घूम रहे 25 लोगों का चालान काटा। साथ ही जो लोग नाक के नीचे मास्क रखे हैं, उन्हें चेतावनी के साथ मास्क लगाने का तरीका समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें