फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी कर भैंस ले जा रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में बुधवार की रात भैंस चोरी कर ले जा रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने विजयीपुरवा के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। चोरों के पास से पांच भैंसें मिली हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात सुंदरपुर गांव निवासी मूलचंद की चार भैंसें व अमरपुर गांव निवासी राम स्वरूप की एक भैंस को खूंटे से खोलकर चोर कंचौसी दिबियापुर रोड पर खड़ी गाड़ी में लादकर लेकर जा रहे थे। अमरपुर गांव के राम स्वरूप ने दो युवकों को भैंस ले जाते देख शोर मचाया। इस पर ग्रामीणों ने विजयीपुरवा के पास घेराबंदी कर दोनों चोरों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को पकड़े गए लोगों ने अपना नाम दिलीप कुमार व वीरेंद्र निवासी इजुआ रामपुर थाना रूरा कानपुर देहात बताया है। कंचौसी चौकी इंचार्ज प्रमोद सागर ने बताया दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरों के गैंग का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बरामद भैंसें किसानों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें