फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोपी पति व जेठ को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव चपटा में विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति व जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पति समेत 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि चपटा गांव निवासी रेखा पत्नी रामकुमार की 30 जून को हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। मामले में कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के गांव संगिसयापुर निवासी नागेंद्र की ओर से कोतवाली में बहन की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इस पर मृतका के पति रामकुमार व जेठ राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने मारपीट कर हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी जेठानी ननकी व शिवकली, कमल किशोर, सीटू, रंजीत, किरण, मोहिनी व शिल्पी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें