बिधूना (औरैया)। किराये पर कार ले गए युवक के भाड़ा मांगने पर दबंगों ने उसे पीटकर कार में तोड़फोड़ कर दी। कार मालिक ने मारपीट कर रुपये लूटने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र गांव रौदापुर निवासी धर्मेंद्र राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह गीमापुरम से सोनू की बरात लेकर गया था। लौटने पर उसने भाड़ा मांगा तो सोनू व उसके साथियों ने मारपीट कर दी और 2500 रुपये छीन लिए। विरोध पर परिवार के कुछ लोगों ने उसकी कार पर पथराव भी कर दिया। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई।
धर्मेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।