औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव कखावतू निवासी विवेक राव की जेब से 50 शय्या अस्पताल में 1000 रुपये पार हो गए। गुरुवार को वह बेटे के इलाज के लिए पर्चा बनवाने लाइन में लगे थे। रुपये निकलते देख विवेक ने उचक्के का हाथ पकड़ना चाहा, लेकिन वह भाग निकला।
उचक्के को भागते देख विवेक व उसकी पत्नी सीलम ने पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मालूम हो कि इसके पहले बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे मोहल्ला ओमनगर निवासी रमन दीक्षित की पत्नी गीता देवी की बाइक सवारों ने चेन पार कर दी थी। उसका भी पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है।