बेला (औरैया)। लगभग 10 महीने पहले युवक की हत्या के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवक की मां ने गुरुवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते पुत्र को अपने घर बुलाया और परिजनों के साथ मिलकर उसे पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जयरानी पत्नी स्व. रामदास निवासी मढ़ोकमीत ने किशनपाल पुत्र रामबख्श, शिव बालक पुत्र रामबख्श, आदेश पुत्र ओमप्रकाश, चौधरी पुत्र ओमप्रकाश, नारायण पुत्र राजकुमार, संध्या के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जयरानी का आरोप है कि पुत्र सौरभ को सात अप्रैल 20 को संध्या ने अपने घर बुलाया और परिजनों के साथ मिलकर पीटा। जानकारी मिलने पर सौरभ को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
उधर, पीड़ित का कहना है कि पुलिस के सुनवाई न करने पर न्यायालय में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर अब छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।