फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा/ अयाना (औरैया)। युवती के आत्महत्या करने के मामले में दरोगा विजय तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दरोगा पर आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार कर दिया। शादी का दबाव बनाने पर अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे दुखी होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

अछल्दा कस्बे के हरीगंज के मोहल्ला शिवपुरी निवासी जुगल किशोर की पुत्री ऋचा तिवारी ने 14 दिसंबर की शाम फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद सुनवाई न होने पर 18 दिसंबर को ऋचा की मां कांति तिवारी ने एसपी औरैया को प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया था कि आठ महीने पहले अछल्दा थाने में तैनात एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के निवासी एसआई विजय तिवारी ने खुद को अविवाहित बताकर उसकी पुत्री से संबंध बना लिए थे। दरोगा शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। बाद में शादी से इनकार कर दिया।
शादी का दबाव बनाने पर दरोगा ने अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसी सदमे में उनकी बेटी ऋचा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार रात को दरोगा के विरुद्ध थाना अछल्दा में मामला दर्ज हुआ। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार दरोगा विजय तिवारी पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। दिवरिया गांव की महिला से मोबाइल पर अश्लील बातें करने पर पति की शिकायत पर एसपी ने लाइन हाजिर किया था। इनकी अश्लील बातों का ऑडियो वायरल हो गया था। इसके बाद अयाना थाने में तैनाती दे दी गई। इसके बावजूद अछल्दा आना-जाना बना रहा।
आए दिन होती थी मोबाइल पर बातचीत
मोहल्ला शिवपुरी निवासी युवती अपने मोबाइल से दरोगा से आए दिन बातचीत करती थी। घटना के दिन भी मोबाइल में दरोगा की कई मिस्ड कॉल पाई गईं। युवती से की र्गइं बातें मोबाइल में रिकार्ड हो गई थीं। मोबाइल कॉल से ही दरोगा के युवती से संबंध का खुलासा हुआ। वहीं, पीड़ित मां ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया तो दरोगा मामले को दबाने के लिए अछल्दा के चक्कर लगाने लगा। मामले को खत्म करने के लिए काफी प्रयास किए। मामले के तूल पकड़ने पर मंगलवार रात मुकदमा दर्ज किया गया।
पत्नी से तलाक का चल रहा मुकदमा
जानकारी के अनुसार दरोगा की शादी को लगभग सात वर्ष हो चुके हैं। दो साल बाद ही संबंध ठीक न होने पर अलगाव हो गया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। तलाक को लेकर मामले में सुनवाई चल रही है। दरोगा विजय तिवारी की पुलिस में भर्ती 17 सितंबर 2018 की है। इसके बाद 28 नवंबर 2019 को औरैया जिले में तैनाती दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें