फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के नाम सार्वजनिक होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने को पुलिस महकमे में एक नई पहल हो रही है। गंभीर मामलों के अपराधियों के बाद अब महिला संबंधी अपराध से जुड़े अपराधियों के नाम बोर्ड पर सार्वजनिक किए जाएंगे। इसके लिए अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म, लूट, छिनैती आदि मामलों की बढ़ रहीं घटनाओं के मद्देनजर शासन व पुलिस महकमा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। ऐसे में महिला संबंधी अपराधियों की अब खैर नहीं है। एक तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे लोगों के चेहरों व उनका पूरा ब्यौरा आम लोगों के सामने लाया जाएगा।
शासन व पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों से जुड़े अपराधियों के बोर्ड सार्वजनिक स्थानों पर लगवाए जाएंगे। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए जिले भर में एंटी रोमियो टीम को सक्रिय कर दिया गया है। जिससे महिला अपराधों से जुड़े अपराधियों की सूची तैयार कराई जा सके।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने बताया कि जिले भर में एंटी रोमियो टीम को महिला संबंधी अपराधों से जुड़े अपराधियों को चिह्नित करने के लिए सक्रिय कर दिया गया है। ऐसे अपराधी जो बार-बार जानबूझकर महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि घटनाओं को अंजाम देते हैं, बहुत से मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाती है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही सूची तैयार कर उनके बोर्ड सार्वजनिक रूप से लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें