फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गांव जमालीपुर में किसान राणा (52) की हत्या के मामले में प्रेम प्रसंग की ओर पुलिस की शक की सुई घूमी है। घटना स्थल पर एक महिला के शाल मिलने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर एक महिला व उसके पति के अलावा दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में शामिल बताई जा रही महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसका पति बाहर रहता था और घटना से दो दिन पहले ही गांव आया था, उसकी संलिप्तता को लेकर भी जांच की जा रही है।
वहीं, पुलिस की हिरासत में मौजूद अन्य लोगों से भी पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। इस संबंध में सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि हिरासत में मौजूद लोगों से पूछताछ से मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस खुलासे के नजदीक है। एक-दो दिन में पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें