ककोर (औरैया)। अछल्दा निवासी महिला ने आठ महीने पहले थाने में तैनात एक शादीशुदा दरोगा पर शादी का झांसा देकर बेटी के साथ अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इससे क्षुब्ध होकर बेटी ने बीते महीने पंखे से लटक कर जान दे दी। महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
एसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में महिला ने कहा है कि उसकी बेटी को दरोगा शादीशुदा होने की बात पता चली तो शादी करने से मना कर दिया।
इसके बाद दरोगा बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाने लगा। इससे दुखी होकर बेटी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने भी मामला दर्ज नहीं किया।