फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक को जलाने के मामले में प्रधानाचार्य परिषद भी आया मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला पंचायत इंटर कालेज मुरादगंज के लिपिक को जलाने के मामले में प्रधानाचार्य परिषद ने एसपी से मुलाकात की। परिषद के पदाधिकारियों ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। उधर, एसपी ने सीओ अजीतमल को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला पंचायत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में नाराजगी जताई। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि कालेज के लिपिक ब्रजेश यादव पुत्र महिपाल सिंह के परिजनों द्वारा प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव को फंसाने की साजिश की जा रही है। यह घटना असत्य है। कहा कि लिपिक के गलत आचरण से लोग परेशान थे। परिषद के पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। साथ ही जांच के बाद ही कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इधर, एसपी ने सीओ अजीतमल को मामले की जांच सौंपी और परिषद के पदाधिकारियों को शीघ्र न्याय का आश्वासन दिया। एसपी को ज्ञापन देने के दौरान परिषद के महामंत्री कृष्णमोहन उपाध्याय, प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार दीक्षित, उमाकांत दीक्षित, प्रेम नारायण दुबे, जितेंद्र सिंह, अनिल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें