औरैया। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने गुरुवार को पांच लोगों पर जिला बदर की कार्रवाई की। राजीव उर्फ अंशू यादव कोतवाली सदर, छोटू थाना सहायल, चांद मोहम्मद थाना बिधूना, राजू थाना अयाना एवं छोटे थाना बिधूना को छह महीने के लिए जिले की सीमा से निष्काषित करने का आदेश दिया।
इसके अलावा विनीत कुमार उर्फ अजीत कोतवाली सदर, आकाश थाना दिबियापुर एवं अनिल थाना अयाना को छह माह तक हर रविवार को शाम 6 बजे तक एवं विमल तिवारी थाना बेला को छह माह तक प्रत्येक मंगलवार को 6 बजे तक हाजिर होने का आदेश दिया है।