दिबियापुर (औरैया)। अछल्दा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर अवधेश कुमार पाल की 10 नवंबर को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह दिबियापुर के लोहिया नगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। उनके भाई फफूंद के बर्रू निवासी रमेश चंद्र ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर, दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में घायल लोगों के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराईं गईं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमित कुमार निवासी मधवापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 9 नवंबर को उसके पिता राम प्रकाश व मां बाजार जा रहे थे। मुड़रिया मोड़ पर वाहन के चालक ने टक्कर मारने से दोनों घायल हो गए। वहीं, बृजभूषण ने एक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मारकर घायल कर दिया।