अजीतमल (औरैया)। करीब सवा महीने पहले हुई मोबाइल लूट घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है। अजीतमल कस्बे के मोहल्ला फिरोज नगर निवासी महावीर भारती का बीते 27 सितंबर को मार्निंग वॉक के दौरान अज्ञात बाइक सवार ने मारपीट कर मोबाइल लूट लिया था।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उपनिरीक्षक पूनम यादव को घटना का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पूनम यादव ने अपनी टीम के साथ फफूंद रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पास से कस्बे के ही मोहल्ला राजीवनगर निवासी वैभव तिवारी पुत्र विवेक तिवारी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।