फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्न यूनिट तैयार, प्लास्टिक सर्जन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के सौ शय्या अस्पताल में बर्न यूनिट तैयार है, लेकिन प्लास्टिक सर्जन न होने से इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां झुलसे मरीजों की ड्रेसिंग कर रेफर कर दिया जाता है। शासन ने प्रस्तावित डायलिसिस यूनिट के लिए बर्न यूनिट को चिह्नित किया गया है। नया वार्ड बनने तक बर्न बिल्डिंग में अस्थायी डायलिसिस यूनिट चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

आग लगने के हादसे आए दिन होते रहते हैं, इनमें कई बार लोग गंभीर रुप से झुलस जाते हैं। लेकिन जिला अस्पताल में सर्जन न होने के कारण इन मरीजों को अन्य जिलों में रेफर कर दिया जाता है। एक नवंबर को मालेपुर में आग लगने की घटना में झुलसी महिला को इलाज के लिए सौ शय्या अस्पताल लाया गया था। लेकिन डॉक्टर न होने से उसे अन्य जिले में रेफर करना पड़ा। इसी तरह कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
सीएमएस डॉ. राजीव रस्तोगी ने बताया कि अस्पताल में ड्रेसर के पद पर तैनात कर्मचारी भी उपलब्ध हैं। प्लास्टिक सर्जन न होने के कारण इन्हें अन्य कार्यों में लगाया गया है। वहीं, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि बर्न यूनिट में सर्जन की तैनाती नहीं हो सकी है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शासन से सौ शय्या अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की शुरूआत होने का प्रस्ताव पास हुआ है। इसके लिए बंद पड़े बर्न वार्ड की बिल्डिंग में अस्थायी रूप से डायलिसि यूनिट खोले जाने पर विचार किया जा रहा है। शासन से चिह्नित जगह पर वार्ड तैयार होते ही इसे स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें